फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में देखें बीबीएयू में प्रवेश परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी

Sat, 29 Apr 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 26 मई से शुरू होंगी। अंतिम परीक्षा पांच जून को होगी। प्रवेश परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा कई केंद्रों पर होगी, जबकि ऑफलाइन आवेदन करने वालों की परीक्षा विवि परिसर में कराई जाएगी। हालांकि दोनों मोड की परीक्षाओं में पेपर व परीक्षा का समय एक ही होगा। 

प्रवेश नियंत्रक आर ए खान ने बताया कि परीक्षार्थी विवि की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने वालों को प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी बीबीएयू की वेबसाइट bbau.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें