फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकलीफ सिर्फ कुछ पलों की.. फिर सफलता हमेशा के लिए

Sat, 29 Apr 2017 07:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ऋतु केडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दर्द, तकलीफ सिर्फ कुछ पलों का खेल है लेकिन उसके बाद मिलने वाली प्रतिष्ठा हमेशा के लिए रहती है। यह कहना था इंटरनेशनल लॉन्ग डिस्टेंस स्विमर ऋतु केडिया का।
विज्ञापन


वे शनिवार को आईआईएस यूनिवर्सिटी के अवॉर्ड फंक्शन में बोल रही थी। डेयर टू ड्रीम थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में ऋतु का कहना था कि मेहनत, ईच्छाशक्ति, प्रेरणा और समर्थन इन चार चीजों की वजह से मैंने आज यह मुकाम हासिल किया है। मेरे परिवार की यही ईच्छा थी कि मैं जो भी कुछ करूं बेस्ट करूं और मेरा बेस्ट इंग्लिश चैनल था।

छात्राओं को ऋतु ने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर सफलता की किसी भी ऊंचाई तक पहुंचना है तो सपने देखना न छोड़ें। कामयाबी उसी को मिलती है जिसमें सपने देखने की हिम्मत होती है। ऋतु ने अपनी पहचान बनाने को लेकर स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एक महिला की पहचान उसके पिता या पति से होती है लेकिन आज के समय में महिला को अपनी स्वयं की एक पहचान बनाना जरूरी है। इस समारोह में सत्र 2017-18 में अध्ययन व खेलकूद में अव्वल रहने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें