एलयू के बाद शहर के प्रतिष्ठित कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमें नेशनल पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म दो मई से मिलेंगे। आवेदन फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में मिलेंगे।
स्नातक और परास्नातक आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 14 जून निर्धारित की गई है। प्रोफेशनल पाठ्यक्रम के आवेदन फॉर्म 20 जून तक भरे जाएंगे। स्नातक कक्षा में दाखिले प्रवेश परीक्षा और पीजी में मेरिट के माध्यम से होंगे।
परंपरागत पाठ्यक्रमों के लिए कॉलेज में अलग से प्रवेश परीक्षा होगी, जबकि प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए कई कॉलेजों के साथ संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट www.npgc.in पर जाकर ऑनलाइन या फिर कॉलेज काउंटर से सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीवोक, एमकॉम, एमए, एसएससी, एमवोक पाठ्यक्रम संचालित हैं।
प्रवेश परीक्षा के लिए एक जून से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा की शुरुआत 20 जून से होगी। प्रोफेशनल पाठ्यक्रम के लिए लुआकमैट परीक्षा 24 जून को होगी। पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला मेरिट के आधार पर होगा।