फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी प्रवीण कुमार की चिट्ठी से खुलेंगे राज

Sat, 28 Sep 2013 01:28 PM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के कवाल गांव की घटना की सीबीआई जांच की सिफारिश वाले एसएसपी प्रवीण कुमार की चिट्ठी पर अंतिम फैसला गृह विभाग करेगा।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर व आसपास के जिलों में दंगा भड़कने से पहले प्रवीण कुमार ने डीजीपी डीआर नागर को पत्र भेजकर कुछ सवाल उठाए थे। गृह विभाग को इस चिट्ठी का इंतजार है।

आईजी राज कुमार विश्वकर्मा ने माना कि प्रवीण कुमार का भेजा पत्र डीजीपी के पास है और इस पर विचार किया जा रहा है। इस पत्र को जल्दी ही शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डीजीपी ने प्रवीण कुमार का पत्र आने की बात स्वीकारी थी। सूत्रों के मुताबिक एसएसपी ने यह सिफारिश इस मामले में हुई गलत नामजदगियों के मद्देनजर की थी।

जबकि गृह सचिव डीएस शर्मा का कहना है कि गृह विभाग को अभी तक ऐसे किसी पत्र की जानकारी नहीं है। जब पत्र वहां पहुंचेगा, तब जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

इधर तनावपूर्ण माहौल होने के बावजूद चिकित्सीय अवकाश पर गए मुजफ्फरनगर के एसएसपी के पद पर किसी नए अधिकारी को तैनात नहीं किया गया है। आईजी विश्वकर्मा और गृह सचिव डीएस शर्मा दोनों ने ही कहा कि अभी ऐसा कोई फैसला नहीं किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एसएसपी प्रवीण कुमार ने कवाल घटना के फौरन बाद डीजीपी को एक चिट्ठी भेज कर मुजफ्फरनगर के कवाल घटना की जांच सीबीआई या सीबीसीआईडी से कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें