फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें भी आती है अंग्रेजी!

Mon, 16 Sep 2013 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में राष्ट्रीय बीज कांग्रेस का आयोजन हुआ। बड़ा आयोजन था, सो तामझाम भी लंबा-चौड़ा। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों के अलावा किसान भी शामिल थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की संचालिका ने अंग्रेजी में बोलने की शुरुआत क्या की, सभी में होड़ लग गई। संचालिका के बाद बीज विकास निगम के एमडी और फिर प्रमुख सचिव ने अपने अंग्रेजी ज्ञान का परिचय दिया।

इसके बाद बारी आई कृषि उत्पादन आयुक्त की, तो वह ठेठ हिंदी में बोले और खेती-किसानी में इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों का भी इस्तेमाल करने में पीछे नहीं रहे। उनके बाद कुछ मंत्रियों ने भी हिंदी में भाषण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब कृषि मंत्री आनंद सिंह की बारी आई तो वह कहां पीछे रहने वाले थे? उन्होंने अपने भाषण में यह साबित कर दिया कि उन्हें भी अंग्रेजी आती है।

सभागार में बैठे किसानों में सुगबुगाहट होने लगी कि संचालिका और अफसरों की नासमझी की बात तो समझ में आती है, लेकिन कम से कम किसानों के महकमे के मंत्री को तो समझना चाहिए कि अपनी बात किसान तक कैसे पहुंचाई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें