फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी का आरोप, इंजीनियर की पत्नी के उतरवाए कपड़े

Fri, 21 Nov 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के उतरेटिया बाजार में बर्तन दुकानदार व उसके कर्मचारियों ने मरीन इंजीनियर की पत्नी पर चोरी का आरोप लगाया और जांच के नाम पर उनके कपड़े उतरवा दिए। आरोप है कि बर्तन दुकानदार की बेटी व पत्नी ने पीड़िता की पिटाई भी की। पीजीआई पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुकानदार, उसकी पत्नी, बेटी और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पीजीआई इलाके में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक 15 नवंबर को वह बेटी को स्कूल से लेने जा रही थीं। रास्ते में उतरेटिया बाजार में गुप्ता बर्तन भंडार पर खरीदारी के लिए रुक गईं। आरोप है कि बर्तन पसंद नहीं आने पर जब वह जाने लगीं तो आरोपी दुकानदार और उसकी पत्नी ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन पर चोरी का आरोप लगाते हुए अभद्रता की।
विरोध पर दुकानदार और कर्मचारियों ने कपड़े के भीतर बर्तन छिपाने की बात कही। इसके बाद उनके कपड़े उतरवा दिए। विरोध पर दुकानदार की पत्नी और बेटी ने उनकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। दुकानदार का आरोप है कि 14 नवंबर को पीड़िता व उनकी महिला साथी ने 40 थालियां चुराई थीं। अगले दिन भी वह चोरी करने पहुंचीं, जिन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप
पीड़िता ने बताया कि वह कपड़े पहनकर बेटी को लेकर एल्डिको पुलिस चौकी पहुंचीं तो प्रभारी आशीष शर्मा ने उन्हें आधे घंटे बिठाए रखा। चौकी प्रभारी कार्रवाई के बजाय उल्टा उन पर समझौता करने का दबाव बनाते रहे। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। मामले की तफ्तीश चल रही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें