फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंजीनियरिंग के साथ विदेशी भाषा का तड़का, फ्रेंच-अरबी सीखकर दुनिया में बनाएंगे कॅरिअर

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय पॉलीटेक्निक में नए सत्र से ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। अब इंजीनियरिंग के छात्र सिर्फ तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि विदेशी भाषाओं की समझ के साथ वैश्विक अवसरों की ओर कदम बढ़ाएंगे। राजधानी समेत प्रदेश के सभी राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में जल्द ही फ्रेंच और अरबी भाषा के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके लिए भाषा विश्वविद्यालय के सहयोग से प्राविधिक शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है।
विभाग के अधिकारियों और राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्यों के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारियों की इस संबंध में ऑनलाइन बैठक भी हो चुकी है। अधिकारियों का मानना है कि विदेशी भाषाओं का ज्ञान छात्रों के कॅरिअर को नई दिशा दे सकता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ा सकता है। राजकीय महिला पाॉलीटेकि्नक के प्रधानाचार्य संजीव कुमार के अनुसार, योजना के अनुरूप यदि कोर्स संचालित होता है तो विदेश में भी रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन

मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े छात्र फ्रांस, कनाडा, यूरोप और अफ्रीका जैसे देशों में भी रोजगार के बेहतर अवसर पा सकेंगे। प्रस्तावित कोर्स दो सेमेस्टर में पूरा कराया जाएगा और इसे नए शैक्षणिक सत्र से शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

भाषा विश्वविद्यालय के डीन एकेडमी प्रो. सौबान सईद के अनुसार, डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्रों के लिए फ्रेंच और अरबी भाषा का ए-1 लेवल कोर्स प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में इन भाषाओं का बुनियादी कौशल विकसित करना है। पाठ्यक्रम को एनसीईआरटी और कॉमन यूरोपियन फ्रेमवर्क ऑफ रेफरेंस फॉर लैंग्वेजेज (सीईएफआर) के मानकों के अनुसार तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें