फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की गुहार- दरोगा से मेरी पत्नी को बचाओ, दरोगा पर इंजीनियर की पत्नी को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस से गुहार लगाना एक इंजीनियर को भारी पड़ गया। आरोप है कि पूर्व में कमता चौकी प्रभारी रहे मनोज सिंह ने इंजीनियर की मदद तो नहीं की बल्कि उनकी पत्नी को ही प्रेमजाल में फंसा लिया। वाराणसी तबादला होने पर भी दरोगा की इंजीनियर की पत्नी से नजदीकी खत्म नहीं हुई। 26 जनवरी को इंजीनियर अचानक घर आया तो दरोगा को अपनी पत्नी संग आपत्तिजनक हालत में देख विरोध जताया। इस पर दरोगा उसे जान से मरवाने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित इंजीनियर ने डीजीपी से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भी शिकायती पत्र दिया है। हालांकि दरोगा ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं।
विज्ञापन

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य से जुड़ी एक कंपनी के इंजीनियर लखनऊ में इंदिरानगर के इस्माइलगंज में किराए के मकान में रहते थे। मूल रूप से बिहार निवासी इंजीनियर ने दो साल पूर्व लखनऊ में प्लॉट खरीदने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर को मोटी रकम दी थी। प्रॉपर्टी डीलर ने न तो प्लॉट दिया और न ही रकम लौटाई। इंजीनियर ने चिनहट कोतवाली में शिकायत की तो तत्कालीन कमता चौकी प्रभारी दरोगा मनोज कुमार सिंह को जांच दी गई।
इंजीनियर, पत्नी के साथ चौकी प्रभारी से मिलने गए थे। आरोप है कि दरोगा ने प्रॉपर्टी डीलर से रकम वापस दिलाने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी। उन्होंने 50 हजार रुपये दरोगा को दे दिए। इस पर भी प्रॉपर्टी डीलर से रकम वापस नहीं दिलाई। बल्कि इंजीनियर के नोएडा जाने के बाद दरोगा आए दिन किसी न किसी बहाने उनकी पत्नी को चौकी पर बुलाने लगे। उनकी पत्नी से फोन पर भी दरोगा की बातचीत होने लगी।
विज्ञापन

हाल ही में दरोगा का तबादला वाराणसी हो गया। जहां से वह सप्ताह भर की छुट्टी लेकर इंजीनियर की पत्नी से मिलने लखनऊ आ गया। मकान मालकिन ने इंजीनियर को इसकी सूचना दे दी। इस पर वह 26 जनवरी को बिना पत्नी को बताए अचानक घर पहुंचे तो दंग रह गए। आरोप है कि दरोगा उनकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। इंजीनियर ने अपने मोबाइल से फोटो खींची तो दरोगा धमकाने लगे। झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी देकर दरोगा चले गए।
इंजीनियर ने डीजीपी ऑफिस जाकर एसपी शशिकांत तिवारी को प्रार्थनापत्र के साथ ही अपनी पत्नी संग दरोगा के फोटोग्राफ व घर से बाइक पर जाते दरोगा का सीसीटीवी की फुटेज भी सौंपा। पत्नी को दरोगा से बचाने की गुहार लगाई। इस पर एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इंजीनियर बाद में पुलिस कमिश्नर ऑफिस भी गए मगर उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं, आरोपी दरोगा मनोज सिंह का कहना है कि पति-पत्नी का आपसी विवाद है। आपत्तिजनक हालत में पकड़ने का आरोप बेबुनियाद है।
इंजीनियर को ही पत्नी ने घर से निकाला
लखनऊ। इंजीनियर का आरोप है कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की तो दरोगा ने उनकी पत्नी से सांठगांठ कर उन्हें ही घर से निकलवा दिया। पत्नी ने इंजीनियर के कपड़े आदि सामान घर के बाहर फेंक दिए। उन्हें घर में घुसने नहीं दे रही है। ऐसे में इंजीनियर एक होटल में ठहरे हैं। जबकि दरोगा उनके मकान में उन्हीं की पत्नी के साथ रह रहा है।
खुशहाल जिंदगी में लगा ग्रहण
लखनऊ। इंजीनियर की शादी वर्ष 2015 में उत्तराखंड की रहने वाली युवती से हुई थी। पांच साल की मासूम बेटी भी है। इंजीनियर का कहना है कि उनकी खुशहाल जिंदगी थी। दरोगा ने पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर खुशहाल जिंदगी में ग्रहण लगा दिया। इंजीनियर के मुताबिक, उसके घर में ही पत्नी दरोगा के साथ रह रही है। मासूम बेटी ननिहाल में है और खुद होटल में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें