फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी की जांच में खुलासा: एक छात्र को कई कॉलेजों से फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति दिला रहा था हाइजिया

Wed, 24 May 2023 02:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

हाइजिया एजुकेशनल ग्रुप ने केंद्र सरकार से मिलने वाली स्कॉलरशिप में बड़ा घपला किया है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मामले की जांच कर खुलासा किया जा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल हाइजिया एजुकेशनल ग्रुप के संचालकों ने केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति हड़पने के लिए जमकर धांधली की थी। हाइजिया के संचालकों ने एक छात्र को कई कॉलेजों से छात्रवृत्ति दिलाई। 

विज्ञापन


इसका खुलासा ईडी की जांच में हुआ है। ईडी के अधिकारी अब तक हाइजिया के 50 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों का बयान दर्ज कर चुके हैं। सभी ने संचालकों की करतूतों का खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें - यूपी विधान परिषद चुनाव: सपा प्रत्याशियों ने अंतरात्मा की आवाज पर भाजपा विधायकों से मांगा वोट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के सभी मेडिकल संस्थानों में खुलेगा इमरजेंसी मेडिसिन विभाग, आदेश जारी


ईडी की जांच में सामने आया कि हाइजिया के संचालक छात्रों को मोहरा बनाकर छात्रवृत्ति हड़प रहे थे। अब तक की पड़ताल में पता चला है कि करीब 150 छात्रों का रजिस्ट्रेशन एक से अधिक कॉलेजों में दिखाकर उनके नाम पर छात्रवृत्ति ली जा रही थी।
विज्ञापन


दरअसल ईडी ने हाल ही में हाइजिया ग्रुप के कई ठिकानों पर छापे मारे थे, जिसमें कई कॉलेज कागजों पर चलने के पुख्ता प्रमाण मिले थे। इन कॉलेजों में फर्जी छात्रों का दाखिला दर्शाकर उनके नाम पर छात्रवृत्ति लेने के दस्तावेज बरामद किए गए थे।

इसकी पड़ताल में कई कॉलेजों में छात्रों का दाखिला दिखाकर छात्रवृत्ति हड़पने की पुष्टि हुई है। ईडी ने ऐसे सभी छात्रों का नोटिस देकर बुलाया है ताकि उनका बयान दर्ज किया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें