फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का काम ना होने पर ऊर्जा मंत्री नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का काम न होने पर ऊर्जा मंत्री नाराज
विज्ञापन

राजधानी के बिजली उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं का काम समय से न होने पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बहुत नाराज हैं। उन्होंने इस सिलसिले में सिस गोमती के मुख्य अभियंता मधुकर वर्मा से रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट भेजने से पहले उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण भी कर दिया गया है। अमर उजाला ने 24 नवंबर को ‘बिजली उपकेंद्र पर महीनों बाद भी नहीं हो पा रहा काम’ शीर्षक से खबर को छाप करके पीड़ित उपभोक्ताओं की व्यथा का खुलासा किया था।
विज्ञापन

राजाजीपुरम के उपभोक्ता रईस अहमद के घर आठ महीने से भी अधिक समय बाद भी मीटर नहीं लगाया जा रहा था। यह उपभोक्ता बिना मीटर डायरेक्ट बिजली का उपभोग कर रहा था।
विज्ञापन

इसी प्रकार अनिशा बानो घरेलू कनेक्शन को कॉमर्शियल कराया था। नौ महीने बाद भी कनेक्शन का बिल घरेलू टैरिफ में बन रहा था।
इस खबर को ऊर्जा मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए लापरवाह अभियंताओं की रिपोर्ट तलब की है। इसी प्रकार एफसीआई उपकेंद्र इलाके की महिला उपभोक्ता महिमा ने भी बुधवार को नए कनेक्शन का करीब 22 हजार का एस्टीमेट जमा कर दिया है।
इस महिला को 10 दिन के अंदर बिजली कनेक्शन देने का वायदा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें