फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय का आदेश बेअसर: शत्रु संपत्तियां कब्जा मुक्त तो हुईं नहीं, किरायेदारों ने किराया देना भी किया बंद

Mon, 23 Nov 2026 08:31 AM IST
Bhupendra Singh सूरज शुक्ला, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

गृह मंत्रालय ने चार महीने पहले शत्रु संपत्तियों को 15 दिन में खाली कराने का आदेश दिया था। फिर भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उल्टा अब तो किरायेदारों ने किराया देना भी बंद कर दिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शत्रु संपत्तियों पर कब्जा बरकरार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी और उत्तराखंड की शत्रु संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने का गृह मंत्रालय का आदेश अब तक पूरी तरह बेअसर है। एक तरफ जिम्मेदार कब्जा खाली कराने में पूरी तरह नाकाम रहे। वहीं दूसरी तरफ अब नई मुसीबत सामने आ गई है। दरअसल, जो लोग इन संपत्तियों का किराया दे रहे थे, उन्होंने किराया देना भी बंद कर दिया है। जिम्मेदार विभाग पूरी तरह बेबस हैं। कब्जेदारों का कब्जा बरकरार है।

विज्ञापन


यूपी और उत्तराखंड में करीब 5600 शत्रु संपत्तियां हैं। इनमें बड़ी संख्या में संपत्तियां ऐसी हैं, जिन पर अवैध कब्जे हैं। करीब ढाई हजार संपत्तियां ऐसी हैं, जिन पर लोग दशकों पुराने किरायेदारी और लीज के अनुबंध के आधार पर काबिज हैं। ये हर महीने एकमुश्त किराया देते थे। 

इनमें से अधिकतर लोग काफी कम किराया देते थे, जबकि कुछ ऐसे थे, जिनका किराया काफी अधिक था। सूत्रों के मुताबिक, जब से यह आदेश आया कि अवैध कब्जे से संपत्तियां मुक्त कराई जाएंगी और लीज व किरायेदारी अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा, तब से अधिकतर लोगों ने किराया देना ही बंद कर दिया है।

तीन महीने से अधिक गुजरे, सिर्फ पत्राचार हो सका

गृह मंत्रालय ने अगस्त में आदेश जारी किया था। शत्रु संपत्ति अभिरक्षा कार्यालय लखनऊ को सख्त निर्देश दिए गए थे कि 15 दिनों के भीतर संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए। तब से अब तक तीन महीने से अधिक का वक्त बीत चुका है, कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। कार्यालय बस संबंधित जिलों के प्रशासन को पत्र ही भेज सका। कहीं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अरबों की हैं ये बेशकीमती संपत्तियां

यूपी और उत्तराखंड में जो शत्रु संपत्तियां हैं, वे अरबों की हैं। बेशकीमती संपत्तियां अधिकतर अवैध कब्जों से जकड़ी हैं। वहीं, जो लीज व किरायेदारी पर हैं, उनमें से अधिकतर का किराया बेहद कम है। अब हर तरह से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें