फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमिका से शादी करने से मना किया तो दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित मोहम्मदपुर चौकी के पास रहने वाले शानू राजपूत ने सोमवार रात आत्महत्या कर ली। वह गोमतीनगर के ग्वारी गांव निवासी युवती से प्रेम करते थे और उससे शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवारवालों ने मना कर दिया। इससे आहत शानू ने जनेश्वर मिश्र पार्क के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

शानू ठेकेदार के यहां फैब्रिकेटर का काम करते थे। भाई सोनू ने बताया कि शानू का लंबे समय से युवती से प्रेम प्रसंग था। उसने कई बार उसी लड़की से शादी कराने की बात कही, लेकिन घरवालों ने मना कर दिया था। सोमवार दोपहर एक बार फिर इसी बात को लेकर शानू की मां गीता व सोनू से कहासुनी हो गई। नाराज शानू प्रेमिका से मिलने की बात कहकर निकल गया।
सोनू ने शानू की लोकेशन पता की और फिर उसे मिलने के लिए सोमवार रात नौ बजे जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलाया। सोनू के साथ मां भी थी। पार्क के बाहर एक बार फिर विवाद होने पर दोनों ने शानू की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। पिटाई से आहत शानू चला गया। पूछने पर थोड़ी देर बाद घर आने की बात कही, लेकिन पहुंचा नहीं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर एक के पास रेलवे लाइन पर शानू का शव मिला। मौके पर उसका फोन भी टूटा पड़ा था। पुलिस ने सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाया और फिर घरवालों को जानकारी दी। शानू के पिता प्रदीप दिव्यांग हैं। पुलिस का कहना है कि कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें