फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पश्चिम में खत्म हो रही चौधरी की जागीर?

विज्ञापन
विज्ञापन
अरे! अजित सिंह को बीजेपी के सत्यपाल सिंह ने हरा दिया? सवा नौ बजते-बजते हर एक की जुबान पर बस यही सवाल था।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत से अजित सिंह के भविष्य का फैसला हो चुका था। हालांकि मोदी लहर में सत्यपाल सिंह की नैया पार होना तय था।

उम्मीद की जा रही थी सत्यपाल सिंह का जीतना आसान नहीं है लेकिन मोदी लहर ने सारे आकलनों को ध्वस्त कर दिया।

Trending Videos

कौन है सत्यपाल सिंह

यह परिणाम इसलिए भी चौंकाने वाला है कि सात बार के सांसद और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष की यह परंपरागत सीट थी। अजित सिंह नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं।

मोदी लहर का फायदा उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सत्यपाल सिंह मुंबई के पुलिस कमिश्नर रहे हैं।

वीआरएस लेकर भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन

राजनीतिक विरासत का खात्मा

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की शुरुआत पश्चिमी द्वार से हुई थी। पहले चरण में बागपत समेत सहारनपुर, कैराना,मेरठ समेत कई सीटों पर चौसर बिछी।

इसमें से बागपत सीट का फैसला आ चुका है। अजित सिंह का हारना निश्चित तौर पर चौधरी चरण सिंह की राजनीतिक विरासत का खत्म होना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें