फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हर ओर बिखरने लगा भगवा रंग, राजनाथ भी आगे

Fri, 16 May 2014 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में मोदी की लहर का पूरा अंदाजा पहले से ही मिल रहा था। जब काउंटिंग शुरू हुई तो शुरुआती 36 में से 23 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


शुरुआती दौर में नरेंद्र मोदी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, हरिसाक्षी महाराज, वरुण गांधी, मेनका गांधी, हेमा मालिनी जैसे कद्दावर नेता आगे थे।

जबकि, अरविंद केजरीवाल, श्रीप्रकाश जायसवाल, जयंत चौधरी, शाजिया इल्मी, राजबब्बर जैसे बड़े नाम पीछे रहे।

राजनाथ की रफ्तार कायम

राजधानी के दोनों लोकसभा क्षेत्रों में बीजेपी के प्रत्याशी पहले राउंड की समाप्ति के बाद बढ़त की ओर थे। लखनऊ में राजनाथ सिंह और मोहनलाल गंज में कौशल किशोर क्रमश: कांग्रेस की रीता जोशी बहुगुणा और बसपा के आरके चौधरी से आगे चल रहे थे।

पहले राउंड की समाप्ति पर राजनाथ सिंह सिंह कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी से करीब 56 हजार वोटों से आगे हैं। राजनाथ् ने जो रफ्तार पकड़ है उसे वे लगातार कायम रखे हुए हैं।

बसपा के नकुल दुबे 898, सपा के अभिषेक मिश्र को 675 और जावेद जाफरी 322 वोट मिले। दूसरी ओर मोहनलाल गंज में पहले राउंड के बाद कौशल किशोर बीजेपी ने 4066 वोट पाए। आरके चौधरी ने 1662 वोट, सपा की सुशील सरोज 1636 वोट पाए  थे।
विज्ञापन

राहुल को कड़ी टक्कर

यहां तक की अमेठी में कांग्रेस के अनौपचारिक उम्मीदवार राहुल गांधी को कड़ी टक्कर‌ मिल रही है, पहले एक घंटे में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी उन्हें पीछे छोड़ती नजर आईं।

साल 2004 और 2010 बीजेपी को हर बार कुल 10 सीटें ही प्रदेश से मिली थीं। जबकि, इस बार उसके बड़ी बढ़त को जो अनुमान लगाया जा रहा था।

यह बात पहले ही घंटे में नजर आने लगी। 8:00 बजे मतगणना शुरू हुई और 9:00 बजते बजते बीजेपी की पक्ष वाली सीटों की संख्या 23 तक पहुंच गई।

जिससे कि भाजपा समर्थकों का उत्साह हिलोरे मारने लगा। खासतौर पर कानपुर, महाराजगंज जैसी सीटों पर बीजेपी आगे निकल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें