लखनऊ। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण, गंदगी और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। अवैध कब्जे हटाए गए, सामान जब्त किया गया और 40 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
जोन तीन में जोनल अधिकारी अजीत राय के नेतृत्व में केंद्रीय भवन से पुरनिया चौराहे तक 20 दुकानों के अतिक्रमण हटाकर आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जोनल अधिकारी शिल्पा की अगुवाई में अंबेडकर चौराहे से लोहिया पार्क तक कार्रवाई हुई और 13,100 रुपये जुर्माना लगाया गया। जोन पांच में ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन के नीचे से नौ ठेले, तीन गुमटियां, चार काउंटर हटाए गए और चार हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। जोन सात में पॉलीटेक्निक से कमता तक सड़कों व नाली-नालों से अवैध कब्जे हटाकर तीन लोहे के काउंटर जब्त किए गए। जोन आठ में आशीष सिंह के नेतृत्व में तेलीबाग क्षेत्र में गंदगी व प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर 15,800 रुपये जुर्माना लगा गया। इस दौरान करीब एक किलो प्लास्टिक जब्त की गई।