लखनऊ। चिनहट के लौलई इलाके में इंदिरा नहर में नहाते वक्त सूरज रावत (26) गहरे पानी में डूब गए। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मूलरूप से अमेठी के गोसाईंगंज बरुआ गांव निवासी सूरज रावत मजदूरी करता था। वह चिनहट के लौलाई गांव में रहते थे। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे वह दोस्तों के साथ इंदिरा नहर में नहाने गया था। नहाते वक्त वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए लेकिन उसे बचा नहीं सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को तलाश में लगाया मगर कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि सूरज की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।