फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मवैया में विरोध के बीच सड़क पटरी से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते नगर निगम के कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम ने सोमवार को मवैया क्षेत्र में विरोध के बीच सड़क पटरी से अतिक्रमण हटाया। अभियान के दौरान एक ट्रक सामान जब्त किया गया और 3000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

नगर निगम जोन पांच के कर अधीक्षक सभाजीत सिंह ने बताया कि अभियान मवैया तिराहे से मवैया रेलवे छत्ता पुल तक चलाया गया। सड़क पटरी पर लगाए गए ठेले, ठेलिया, खुमचे, गुमटी और काउंटर हटाए गए। साथ ही गंदगी फैलाने वालों और प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। अतिक्रमण करने वालों को दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा न करने की चेतावनी दी गई। कर अधीक्षक ने बताया कि यातायात में बाधा बनने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें