फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक बीघा सरकारी जमीन से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम, तहसील और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को भारी विरोध के बीच बिजनौर गांव में एक बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान करीब चार घंटे तक हंगामा चला।
विज्ञापन


कब्जा हटाने के बाद नगर निगम प्रशासन ने मामले में लापरवाही करने वाले लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की है। इसके साथ ही जमीन कब्जा करने वाले बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बिजनौर थाने में तहरीर भी दी है। एलडीए को बिना लेआउट पास कराए कॉलोनी बसाने के मामले में बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

नायब तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि बिजनौर गांव में नगर निगम की एक बीघा जमीन पर प्रॉपर्टी डीलर ने कब्जा कर सीसी रोड बना ली थी। पास में रो-हाउस भी बना लिए गए। एलडीए से मानचित्र भी पास नहीं कराया गया।
विज्ञापन


सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के लिए एक सप्ताह पहले अपर नगर आयुक्त की ओर से लेखपाल संदीप यादव को निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की। इस कारण उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति नगर आयुक्त ने की है। रविवार को नगर निगम, तहसील और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर जमीन को मुक्त कराया और बोर्ड भी लगाया है। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने भारी विरोध किया। उसके समर्थन में कुछ वकील आए थे। विरोध के दौरान टीम से अभद्रता को भी एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें