लखनऊ। अलग-अलग निजी कंपनियों में रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। ऐसे में आवेदन करने के लिए कहीं रविवार तो कहीं सोमवार तक मौका है। ये आवेदन लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की ओर से किए जा सकते हैं। इस संबंध में कैंपस प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनूप भारतीय ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि के बाद कैंपस प्लेसमेंट की तारीख तय की जाएगी। विद्यार्थी ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरने के बाद शैक्षिक दस्तावेजों की एक कॉपी भी तैयारी रखें।
यहां है कल तक मौका
लविवि के प्लेसमेंट सेल से जुड़ी कंपनी गेटट्यूटर में आवेदन का मौका 12 जनवरी तक है। यहां एचआर इंटर्नशिप का अवसर है। वर्क फ्रॉम होम (रिमोट मोड) में काम करना है। बीटेक को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने लिए गूगल लिंक के माध्यम से https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeMVUQ_bdBVGczz3FRNC-KeVg8D5aG4JFFAEkF8teYHPRvXCg/viewform?usp=header पर जाना होगा। 100 पदों पर चयन होगा।
यहां आज अंतिम मौका
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की ओर से टीसीएस बीएससी इग्नाइट व स्मार्ट हायरिंग कार्यक्रम के के तहत बीसीए, बी.एससी कंप्यूटर साइंस, मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोकेमिस्ट्री और बीवोक सीएसआईटी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, जनरेटिव एआई, ब्लॉकचेन, एआर, वीआर, एक्सआर, रोबोटिक्स व डिजिटल इंजीनियरिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर काम करने का विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 11 जनवरी है। आवेदन के लिए https://on.tcs.com/4o183Mk- https://forms.gle/ejDeofoTxM5sLfjt9 पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
यहां कल तक मौका
एस-सी बायोटेक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एमएससी (केमिस्ट्री) विद्यार्थियों के आवेदन मांगे हैं। यहां ट्रेनी साइंटिस्ट, जूनियर रिसर्च एग्जीक्यूटिव के पद पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें केमिस्ट्री में एमएससी (ऑर्गेनिक, फार्मास्युटिकल, एनालिटिकल केमिस्ट्री) को प्राथमिकता है। ट्रेनी के समय तीन से साढ़े तीन लाख का सलाना पैकेज है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी है।
इन कंपनियों में 945 पदों पर भर्तियों के लिए जल्द शुरू होंगे साक्षात्कार
- एस-सी बॉयोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड : 75 पद
- एआई कंपनी जैनपैक्ट : 200 पद
- बजाज लाइफ इंश्योरेंस : 200 पद
- पीतांबरा समिति में : 20 पद
- टाटा कसल्टेसी सर्विस : 150 पद
- नोएडा पॉवर कंपनी लिमिटेड : 150 पद
- अलग-अलग सरकारी परियोजनाएं में 250 पद
- मेधा संस्था में 50 पद