फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्मचारी 29 से करेंगे हड़ताल, पहले निपटा लें बिजली के काम

Sun, 25 May 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली का कनेक्शन लेना हो, बकाया बिल जमाया करना हो जैसे काम 29 से पहले निपटा लें। ऐसा नहीं किया तो आपके बिजली से जुड़े काम अटक सकते हैं। दरअसल, दो कंपनियों पूर्वांचल व दक्षिणांचल की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की चल रही कार्रवाई के विरोध में लखनऊ समेत प्रदेशभर में कर्मचारी, अभियंता 29 मई से हड़ताल करेंगे। इस दौरान ये कार्यालय तो आएंगे, पर उपभोक्ताओं के काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन


इससे न तो नए बिजली कनेक्शन मिलेंगे और न ही कटी बिजली चालू हो सकेगी। बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू करने का नोटिस जारी कर दिया गया है, जिससे महकमे में हड़कंप है। हड़ताल से राजधानी के 14 लाख उपभोक्ताओं की बिजली व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।



बिजली चालू रखेंगे

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने आमजन से सहयोग मांगा है। कहा गया है कि बेमियादी कार्य बहिष्कार के दौरान बिजली आपूर्ति में आने वाले ब्रेकडाउन का निराकरण करेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। उधर, समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे का मानना है कि निजीकरण से पूंजीपतियों के हाथ में बिजली व्यवस्था पहुंच जाएंगी। इससे पूंजीपति बिजली को मनमाने तरीके से महंगा करके बेचेंगे।
विज्ञापन




चार प्रमुख कामों का होगा बहिष्कार

जेई संगठन ट्रांस एवं सिस गोमती इकाई के अध्यक्ष चंदशेखर व अरविंद कुमार और विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि बेमियादी हड़ताल के दौरान प्रमुख रूप से चार कामों का बहिष्कार करेंगे। इससे उपभोक्ताओं के साथ विभाग भी प्रभावित होगा।



1. बकाया बिल पर नहीं कटेंगे कनेक्शन : उपकेंद्र के कर्मचारी व अभियंता बाकी बिल पर कनेक्शन काटना 29 से बंद कर देंगे। इससे विभाग की आय पर असर पड़ेगा।

2. बिल नहीं जमा कर पाएंगे उपभोक्ता : पावर कॉर्पोरेशन ने जिन कर्मचारियों की ड्यूटी कैश कलेक्शन सेंटर पर बिल जमा करने की लगाई है, वे भी कार्य बहिष्कार करेंगे। इससे उपभोक्ता बिल नहीं जमा कर पाएंगे।
3. आवेदकों को नहीं मिल सकेंगे कनेक्शन : पावर कॉर्पोरेशन के झटपट पोर्टल पर आवेदन होने वाले बिजली कनेक्शन की कोई सुनवाई नहीं होगी। जब तक जेई की रिपोर्ट नहीं लगेगी, तब तक नए कनेक्शन नहीं मिल सकेंगे।
4. गलत बिल का नहीं होगा संशोधन : बिलिंग एजेंसी की ओर से जिन उपभोक्ताओं के गलत रीडिंग के बिल बना दिए जाते हैं, उन्हें कर्मचारियों के मीटर जांचने के बाद संशोधित किया जाता है। कार्य बहिष्कार के दौरान यह काम भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें