फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई सालों से वेतन न मिलने से नाराज सहकारी समिति के कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय घेरा, प्रदर्शन

Thu, 01 Nov 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वेतन बढ़ोत्तरी और कई वर्षों से वेतन न मिलने से नाराज सहकारी समिति के कर्मचारियों ने लखनऊ के भाजपा स्थित कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की।

विज्ञापन


कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए विधानसभा घेरने जा रहे थे तो पुलिसकर्मियों ने बैरीकेडिंग लगाकर उन्हें रोका। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री और अन्य शीर्ष विभागीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं को नहीं सुना गया।
विज्ञापन


ऐसे में विवश होकर सभी सेवा संगठन पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ, लखनऊ, सरकारी कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश और साधन समिति सचिव परिषद संयुक्त रूप से सहकारी समिति समन्वय समिति के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने प्रशासन से ये मांगें की-

- सभी पैक्स के सचिव एवं अन्य कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की तरह नियमित वेतन भुगतान किया जाय।

- सम्पूर्ण बकाया वेतन का भुगतान शीघ्र करवाया जाए।

- सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष की जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें