फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ डीएम ऑफिस में रंगे हाथों रिश्वत लेती पकड़ी गई महिला कर्मचारी, गिरफ्तार

Thu, 31 Jan 2019 06:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटर रिंग रोड में अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा दिलाने के बदले किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाली महिला अमीन को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बृहस्पतिवार को रंगेहाथ दबोचा। हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस में मामला दर्ज हो जाने के बाद नियुक्ति प्राधिकारी व डीएम कौशल राज शर्मा ने घूसखोरी में फंसी महिला कर्मी को देर रात निलंबित कर मामले की जांच एडीएम एल को सौंप रिपोर्ट मांगी है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई की निरीक्षक अनुराधा सिंह के मुताबिक काकराबाद के सर्वजीत सिंह की दो कृषि जमीन आउटर रिंग रोड (मोहान रोड, सीतापुर रोड) के निर्माण में अधिग्रहीत की गई है। इसके बदले उसे 15 लाख रुपये का मुआवजा मिलना था। इसकी फाइल भूमि अध्यापित विभाग में अमीन सोनिका सिंह के पास थी। मुआवजे के लिए सर्वजीत कई दिनों से चक्कर लगा रहा था। उसने फाइल अधिकारी तक पहुंचाने की गुहार लगाई, पर सोनिका टालमटोल कर रही थी।
विज्ञापन


20 हजार मांगे, 10 हजार में सौदा तय
सर्वजीत के मुताबिक कुछ दिन पहले सोनिका ने मुआवजा दिलाने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। मोलभाव के बाद 10 हजार में सौदा तय हुआ। सर्वजीत ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारी से कर दी। इसके बाद महिला निरीक्षक अनुराधा सिंह और एसएन सिंह के नेतृत्व में बनाई टीम ने पड़ताल शुरू की।

Trending Videos
विज्ञापन

कार्यालय से टीम ने पकड़ा

निरीक्षक अनुराधा सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को टीम के निर्देशानुसार सर्वजीत रिश्वत की रकम लेकर कलेक्ट्रेट स्थित भूमि अध्यापित विभाग के कार्यालय पहुंचा। दोपहर करीब 3.35 बजे उसने कमरा नंबर 42 में सोनिका सिंह को 10 हजार रुपये दिए।

जैसे ही उसने रुपये लिए, टीम ने सोनिका को रंगेहाथ दबोच लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर हजरतगंज थाने ले जाया गया, जहां हाथ धुलाकर नोट पर लगाए पाउडर के प्रमाण लिए गए। इसके बाद केस दर्ज कर लिया गया।

दो दिन पहले वकील से हुआ था विवाद
राजस्व परिषद से संबद्ध भूमि अध्यापित विभाग में भू अध्यापन अमीन के पद पर तैनात सोनिका सिंह के कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों के मुताबिक दो दिन पहले एक वकील का जमीन के मुआवजे की फाइल को लेकर उससे विवाद हुआ था। उसने धमकी दी थी कि उसकी नौकरी फंसा देंगे।

बृहस्पतिवार को सोनिका को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े जाने के  बाद हजरतगंज कोतवाली में वकीलों का गुट भी पहुंच गया। देर शाम काफी देर तक दोनों पक्ष के वकीलों में कहासुनी होती रही। पुलिस ने इन्हें परिसर से निकाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें