फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे रोकने के लिए ब्लैकस्पॉट खत्म करने पर दें जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सड़कों को बेहतर बनाने का काम तेजी से हो। पुलिस हॉटस्पॉट वाले एरिया में पेट्रोलिंग बढ़ाएं। ब्लैकस्पॉट चिह्नित कर सड़क हादसे रोकें। अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग्स हटवाएं। यह निर्देश स्मार्ट सिटी कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने दिए।
विज्ञापन




उन्होंने अफसरों से कहा, यातायात व्यवस्था को सुगम और सुचारू बनाया जाए। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराएं। इससे सड़क हादसे रोके जा सकेंगे। दोपहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट सड़क पर न निकलें, कार चालक सीट बेल्ट लगाएं। जरूरत के अनुसार ब्लैकटॉप (सड़क मरम्मत) बढ़ाने का कार्य, डिवाइडर बनाने को प्राथमिकता दी जाए। अपर आयुक्त प्रशासन राधेश्याम सहित लोकनिर्माण विभाग, आरटीओ व पुलिस विभाग के अफसर मौजूद रहे।

सड़कें करें चौड़ीं, लगवाएं साइनेज
मंडलायुक्त ने कहा, लखनऊ सहित सभी जिलों में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में ब्लैकस्पॉट्स चिह्नीकरण में आरटीओ, यातायात पुलिस, पीडब्ल्यूडी और स्थानीय प्रशासन की मदद लें। इसके निदान के लिए साइनेज लगाएं, सड़कें चौड़ी करें, अतिक्रमण हटवाएं, डिवाइडर बनवाएं, स्ट्रीटलाइटें भी लगवाएं। अवैध कट तत्काल बंद करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें