फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल के 50 साल: सीएम योगी बोले- कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए घोंटा था संविधान का गला

Wed, 25 Jun 2025 05:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाने का पाप किया है। उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोपा था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज ही के दिन कांग्रेस ने और उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए संविधान का गला घोंटा था। वो चाहती थीं कि मेरी सत्ता बनी रहे चाहे लोकतंत्र रहे न रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "25 जून की तिथि, जिस संविधान के निर्माण को लेकर, जिस संविधान को लागू करने को लेकर भारत ने अनगिनत बलिदान दिए थे। जिस लोकतंत्र को लेकर विद्यार्थी हो या युवा, महिला हो या पुरुष समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति ने अपना बलिदान दिया, किसी प्रकार का सहयोग देने में कोई कोताही नहीं की... उस संविधान का गला घोंटने में कांग्रेस की सरकार को समय नहीं लगा।

प्रश्न यह उठता है कि क्या कोई व्यक्ति देश से बड़ा हो सकता है? जो पाप कांग्रेस ने और तत्कालीन प्रधानमंत्री के रूप में श्रीमती इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को किया था कि अपनी सत्ता बनी रहे... 'मेरी सत्ता बनी रहे, चाहें लोकतंत्र रहे ना रहे' यह कहकर 50 वर्ष पहले (कांग्रेस द्वारा) भारत के संविधान का गला घोटा गया था..."

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा नेताओं ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आपातकाल को लेकर मीडिया को संबोधित किया और आपातकाल के दौरान की गई ज्यादतियों का वर्णन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें