फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दिन थमकर, 28 से जमकर बरसेंगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


- पश्चिम में सात जिलों में हो सकती है भारी बारिश
- पश्चिम व बुंदेलखंड के 43 जिलों में गरज चमक और वज्रपात की आशंका
- 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में होगी अच्छी बारिश

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फिलहाल दो दिन मानसूनी बारिश पूर्वांचल की बजाए पश्चिमी हिस्से में ज्यादा मेहरबान रहेगी। बृहस्पतिवार को पश्चिम के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिम व बुदेलखंड के 43 जिलों में गरज चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है। बुधवार को पूर्वी हिस्से में धूप-छांव के बीच सोनभद्र, प्रतापगढ़, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर आदि हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। कई इलाकों में छिटपुट बारिश होने के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 व 27 जून को पूर्वी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के संकेत हैं। 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यहां है भारी बारिश की संभावना
सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

- गरज चमक व वज्रपात होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें