फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली हाथियों ने मचाया उत्पात, घर गिराए व फसल रौंद डाली

Sun, 24 Jul 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कतर्नियाघाट (बहराइच)
विज्ञापन
नेपाली हाथियों द्वारा रौंदा गया एक घर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेपाल से आए हाथियों के एक झुंड ने शनिवार रात जंगल से सटे चार गांवों में जमकर उत्पात मचाया। तीन आशियाने ढहा दिए गए और 140 बीघा गन्ना व धान की फसल रौंद डाली। पूरी रात गांव के लोग ढोल पीटते हुए हाका लगाते रहे।
विज्ञापन


सूचना वनाधिकारियों को दी गई लेकिन रात में वनकर्मी तक मौके पर नहीं पहुंचे। भोर में हाथियों का झुंड जंगल की ओर चला गया तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्हें सुरक्षा की चिंता सता रही है। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के आसपास कई गांव आबाद हैं।

शनिवार रात नेपाल से हाथियों का एक झुंड खाता कारीडोर जंगल से होते हुए निशानगाड़ा रेंज के हरिहरपुर लालपुर गांव पहुंच गया। रात करीब 11 बजे हाथी गन्ने और धान के खेत में दाखिल हुए। उनकी चिंघाड़ सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई और वह घरों से निकल पड़े। मशाल जलाकर ढोल पीटते हुए ग्रामीणों ने हाका लगाना शुरू किया।
विज्ञापन


इस पर हाथी गन्ने व धान के खेत में रुक गए। हाथियों के झुंड ने गांव निवासी बिंद्रा सिंह, जोगा सिंह, केवल सिंह, गिरीश चंद्र की गन्ना और धान की आठ एकड़ फसल को रौंद डाला। लगभग तीन घंटे तक हाथियों ने खेतों में उत्पात मचाया। इससे 40 बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

मशाल जलाकर व ढोल पीटकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया

रौंदा गया खेत - फोटो : amar ujala
रात दो बजे के करीब हाथियों के झुंड ने खैरटिया मझरा की ओर जाते समय बिंद्रा सिंह के फार्म हाउस के पंपिंग सेट को उखाड़ दिया। खैरटिया गांव में हाथियों ने खेत में बने गुरुचरन, लखवीर और जसपाल सिंह के आशियानों को रौंद डाला। यहां भी लोगों ने ढोल पीटते हुए मशाल जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की।

इस पर हाथियों का झुंड खेतों में घुस गया और गन्ना व धान की फसल को तहस-नहस किया। भोर में तक हाथी खेत में जमा रहे। इस दौरान गुरुचरन, लखवीर, जसपाल, कमलेंद्र, गुरमीत और गुरुनेल की 100 बीघा धान व गन्ना की फसल को रौंद डाला।

वहां से जाते समय हाथियों ने सेती फार्म और रमपुरवा के निकट भी खेतों को नुकसान पहुंचाया। रात में ही ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड के आने की सूचना निशानगाड़ा और कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय को दी लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

दो दिन से डरे हैं सेती फार्म के ग्रामीण
सेती फार्म गांव निवासी राजेंद्र और विक्रम ने बताया कि हाथियों का झुंड खाता कारीडोर के रास्ते दो दिन पूर्व भारतीय इलाके में दाखिल हुआ था। रात में लगातार उनकी चिंघाड़ सुनाई पड़ रही है। इसके चलते नींद नहीं आ रही है। गांव के लोग पूरी रात हाका लगाते हुए जगने को मजबूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें