फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दरोगाओं पर वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को लगने वाले बाजार में दुकानदारों से वसूली के मामले में पांच पुलिसकर्मियों के लाइन हाजिर होने के बाद अब विकासनगर पुलिस पर दुकानदारों से वसूली का आरोप लगा है। विकास नगर में संगम होटल तिराहे पर मीट की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने सब्जी मंडी बीट इंचार्ज समेत दो दारोगाओं पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पर डीसीपी उत्तरी ने एसीपी महानगर को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

विकासनगर के संगम तिराहे पर मीट की दुकान चलाने वाले अली हसन ने आरोप लगाया है कि लॉकडाउन के दौरान से ही सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज उनसे हर माह एक हजार रुपये की वसूली करते हैं। अब तो चौकी इंचार्ज के सहयोगी दरोगा भी एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का दबाव बना रहे हैं। अली हसन का आरोप है कि दोनों दरोगा ने इस बात की शिकायत करने पर कार्रवाई की धमकी भी दी है। रविवार को दुकानदार ने इस पूरी बात का अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर का कहना है कि दुकानदार ने उनसे कोई शिकायत नहीं की है। मगर सोशल मीडिया पर मीट के दुकानदार का वीडियो वायरल होने की जानकारी पर एसीपी महानगर को जांच सौंप दी है। वसूली का आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें