फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली कर्मी धरने पर, उपभोक्ता सेवाएं ठप

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। 
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली विभाग के राजाजीपुरम एवं अपट्रान खंड में पांच उपकेंद्रों में काम करने वाले 100 से ज्यादा संविदा कर्मियों को नवंबर माह का मानदेय नहीं मिला है। इस पर सभी तालकटोरा पावर हाउस परिसर में सुबह नौ बजे से धरना पर बैठ गए। धरने के चलते उपभोक्ताएं सेवा ठप रहीं। वहीं, शाम 7:35 बजे धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन


संविदा कर्मी नेता देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कर्मियों को कार्यदायी संस्था ने नवंबर माह का मानदेय नहीं दिया है। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार त्यागी ने पिछले हफ्ते वादा किया था कि बकाया भुगतान करा देंगे। मगर, राजाजीपुरम, अपट्रान के कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है।



नई कार्यदायी संस्था ने नए नियमों को निरस्त करने की मांग उठाई गई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि देर रात तक खाते में मानदेय ट्रांसफर हो जाएगा।

इन कार्य पर पड़ा असर



- उपभोक्ताओं की बिजली बंद होने वाली शिकायतों का नहीं हो सका निराकरण।

- बकाया बिल पर बकायेदारों की नहीं कट सकी बिजली, कार्यालय में नहीं हो पाए कार्य।





पीजीआई में दो माह से नहीं मिला मानदेय



बिजली विभाग में कार्यरत करीब 250 संविदा कर्मियों को पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके विरोध में शुक्रवार को कर्मियों ने वृंदावन सेक्टर-9 सबस्टेशन पर धरना दिया। संविदा कर्मी रोहित, सोनू, शिवकुमार, अरविंद ने बताया कि मानदेय का भुगतान न होने पर हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें