पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में पावर कॉर्पोरेशन के कार्मिकों के लिए लखनऊ में जल्द ही कैशलेस सुविधाएं शुरू की जाएंगी। इसकी नीति एवं प्रक्रिया के निर्माण की जिम्मेदारी निदेशक (वित्त) को सौंपी गई है। पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया। डॉ. गोयल ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन, कार्मिकों को बेहतर सुविधा देने के लिए तत्पर है। इससे किसी की तरह से प्रोन्नति, सेवा शर्तें प्रभावित नहीं होंगी।
ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता छिपाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश
समीक्षा के दौरान डॉ. गोयल ने बांदा और चित्रकूट में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता छिपाने की कोशिश करने एवं बिना अनुमति ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए भेजने पर वहां के अभिशाषी अभियंता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है। अधीक्षण अभियंता सहित 13 कार्मिकों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।