फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छोटे भाई की पिटाई से घायल बिजली कर्मी की मौत, दो हिरासत में

Mon, 25 May 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। बेलहिया गांव में बृहस्पतिवार को छोटे भाई व साथियों के जानलेवा हमले में घायल बिजली कर्मी जमुना प्रसाद (35) की रविवार तड़के मौत हो गई। पुलिस ने पहले दस लोगों पर मारपीट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। जमुना की मौत के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


गोपाल खेड़ा निवासी जमुना की पत्नी पप्पी ने बताया कि एक सप्ताह पहले देवर हरदेश ने शराब के नशे में ससुर साहबदीन की पिटाई की थी। जमुना ने हरदेश को समझाने की कोशिश की, जिस पर हरदेश ने मारपीट शुरू कर दी। जमुना ने उसे थप्पड़ मारा था। इसी रंजिश में हरदेश ने जमुना की हत्या करने की ठान ली थी। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे हरदेश और उसके नौ साथियों ने बेलहिया खेड़ा गांव में प्राइमरी स्कूल के पास जमुना को रोक लिया और रॉड से हमला किया। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था।

पप्पी ने बताया कि हमले में हरदेश, चचेरा देवर लवकुश, नीरज, अरुण, अनुज, शानू, रोहित व तीन अन्य लोग शामिल थे। इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने हरदेश और लवकुश को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की दो टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जमुना के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां सोनम, सोनाली, बेटे सौरभ और राहुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें