फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंधक बनाकर रकम लूटने का आरोपी अकाउंटेंट गिरफ्तार

Mon, 25 May 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव में वर्ष 2024 में युवक को बंधक बनाकर लूटने के आरोपी अकाउंटेंट को शनिवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एसयूवी और दस हजार रुपये बरामद हुए। कागज न दिखाने पर पुलिस ने एसयूवी सीज कर दी। इस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हिमांशु मिश्रा है। वह हरदोई के अतरौली का निवासी है और मड़ियांव स्थित बसंत विहार कॉलोनी में रह रहा था। आनंद कुमार वर्मा ने वर्ष 2024 में लूट का मामला दर्ज कराया था। जांच के बाद मामला मड़ियांव थाने स्थानांतरित हुआ। आनंद कुमार ने आरोप लगाया था कि उन्हें बंधक बनाकर पीटा गया और ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराई गई। शनिवार को आरोपी को आईआईएम तिराहे के पास पकड़ लिया गया। वहीं भागे चल रहे साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें