लखनऊ। शहर के उपकेंद्रों व विभिन्न इलाकों में मरम्मत के काम व पेड़ों की छंटाई किए जाने से रविवार को बिजली बाधित रहेगी। 33/11 केवी डालीबाग उपकेंद्र पर काम चलने से सुबह 10 से शाम चार बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।
आशियाना उपकेंद्र के चिरंजीव भारती स्कूल के पास (किला) एवं टैक्सी स्टैंड इलाके में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक और क्रिश्चियन कॉलोनी के आस-पास सुबह 10:30 से दोपहर 3.30 बजे तक, हनुमान सेतु उपकेंद्र के तहत 11 से 03 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
बछरांवा से उपकेंद्र निगोहां आने वाली 33/11 केवी लाइन पर काम के चलते सुबह 9 से शाम 04 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।