फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पैसे जमा होने के बाद भी कटती थी लाइट, अब मिलेगी राहत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था खत्म कर दी है, जिससे उन व्यापारियों व महिलाओं को बड़ी राहत मिली है, जो इससे परेशानियां झेल रहे थे। शहरवासियों ने बताया कि सरकार ने हमारी शिकायतें व तकनीकी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लेकर बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

सरकार का सराहनीय कदम
15 दिन में भुगतान करने की व्यवस्था और बकाया राशि को 10 किस्तों में चुकाने की अनुमति उपभोक्ताओं के लिए निश्चित रूप से राहत भरी होगी। सरकार को इसकी समयसीमा भी निश्चित करनी चाहिए। यदि किसी उपभोक्ता को दो या तीन महीने के अंदर पुराना बिल नहीं मिला है, तो सरकार को निश्चित समय सुनिश्चित करना चाहिए।
- डॉ. पूजा सिंह, भागीरथी एन्क्लेव, अवध विहार योजना
एडवांस पेमेंट पर भी काट देते थे लाइट
प्रीपेड मीटर ने बहुत परेशान किया। कुछ दिनों पहले 2350 रुपये जमा किए थे। इसके बावजूद पांच दिन लाइट काट दी गई। शिकायत करने पर जिम्मेदार अभियंता एक-दूसरे पर टालते रहे। इसके बाद दोबारा फिर एक दिन के लिए लाइट काट दी गई। प्रीपेड मीटर का बिल आने की खबर मिली है। अब नए आदेश से हम लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- अंशु, श्रीवास्तव, व्यापारी, लेखराज मार्केट
व्यापारियों ने जताया आभार
बिजली के प्रीपेड मीटर से व्यापारियों को तमाम समस्याएं हो रही थीं। अचानक रिचार्ज खत्म होने से कई बार मीटर रिचार्ज करने पर भी तुरंत एक्टीवेट नहीं होते थे। स्मार्ट मीटर में बिल बढ़कर आने की भी समस्या व्यापारियों ने बताई थी। मुख्यमंत्री के निर्णय से व्यापारियों और जनता को निश्चित ही राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

- संजय गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें