फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 06 May 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव में मंगलवार सुबह शालीमार अपार्टमेंट के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से फल विक्रेता मिट्ठू पांडे (35) की मौत हो गई। वहीं, आरोपी बाइक चालक भाग निकला। ताड़ीखाना के पास झोपड़ी में रहने वाले मिट्ठू की मां चंपानर ने बताया कि मंगलवार सुबह बेटा घर से पानी लेने के लिए पैदल निकला था। तभी उससे बाइक टकरा गई। हादसे में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बेटे को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें