फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : उपकेंद्रों पर नहीं जेई, बारिश में कैसे चलेगी बिजली

विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन अभियंताओं के ताबड़तोड़ प्रमोशन तो कर रहा है, लेकिन रिक्त पदों पर भर्ती न किए जाने से लखनऊ में 36 से अधिक उपकेंद्र जूनियर इंजीनियर के बिना खाली हो गए हैं। भर्ती न होने से एक-एक जूनियर इंजीनियर को दो-दो उपकेंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि बारिश में ये जूनियर इंजीनियर बड़े-बड़े क्षेत्रों की बिजली कैसे चलाएंगे।
विज्ञापन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (कार्मिक) प्रदीप कक्कड़ का कहना है कि लखनऊ ही नहीं मध्यांचल निगम के आसपास के सभी जिलों में जूनियर इंजीनियर की कमी है। इस कमी को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन जूनियर इंजीनियर की भर्ती करने की प्रक्रिया में जुटा है। जब तक नए जूनियर इंजीनियर नहीं आते, तब तक जो उपलब्ध हैं, उन्हीं को अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर काम चलाया जा रहा है। सीतापुर रोड डिवीजन के फैजुल्लागंज उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर दिवाकर यादव का प्रमोशन हो गया है। जो एक-दो दिन के भीतर वहां से कार्य मुक्त होकर जाने वाले हैं। डिवीजन में अतिरिक्त जूनियर इंजीनियर नहीं है। जबकि इलाके के 22,000 उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी दूसरे जेई पर आने वाली है। राजभवन खंड के अर्जुनगंज उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर योगेंद्र यादव का प्रमोशन होने के बाद से अब तक नए जेई की पोस्टिंग नहीं हुई है। उस इलाके के लगभग 10,000 उपभोक्ताओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी कैंट के जेई संतोष को सौंप दी गई, जबकि दोनों उपकेंद्र के बीच की दूरी सात किलोमीटर है। इससे समस्या का निराकरण करने में दिक्कतें आ रही हैं।
किस जोन में कौन उपकेंद्र खाली
ट्रांस गोमती : कामता, ओमेगा, गोमतीनगर विस्तार सेक्टर एक, चार, विभूति खंड, विश्वास खंड, अमराई गांव, आईटीआई, डालीगंज, पुरनिया, भीखमपुर, जानकीपुरम सेक्टर आई, सहारा, सृष्टि अपार्टमेंट, मानपुर बाना, रैठा रोड, कुंभरावा कठवारा, आईआईएम रोड, फैजुल्लागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिस गोमती : अर्जुनगंज, सीजी सिटी, गोसाईगंज, समेसी, अमेठी, उतरेठिया, गहरु, नादरगंज, सरोसा भरोसा, रहमान खेड़ा, हुसैनगंज, इंदिरा भवन।
हालात एक नजर
कुल उपकेंद्र 140
स्वीकृत पद 166
ट्रांस गोमती में 67
इस गोमती में 99
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें