फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली कर्मचारियों ने किया सत्याग्रह

Fri, 14 Aug 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सत्याग्रह करते बिजली कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बृहस्पतिवार को संविदा कर्मचारियों ने 14 मांगों के लिए सत्याग्रह किया। कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता के प्रतिनिधि इंजीनियर जयप्रकाश को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रमुख मांगों में आउटसोर्स सेवा निगम में कर्मचारियों को शामिल करना, छंटनी रोकना और हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेना शामिल है। कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने, अतिरिक्त भुगतान और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी की। सेवानिवृत्ति आयु 55 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने और चेहरे से हाजिरी की व्यवस्था व्यावहारिक बनाने की मांग रखी। संगठन ने मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। सत्याग्रह में विमल चंद्र पांडेय समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें