फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से 40 घरों के उपकरण फुंके

Sun, 09 Feb 2014 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिबरनपुर उपकेंद्र से जुड़े बागशाहजी मोहल्ले के घरों में शनिवार को तड़के हाई वोल्टेज करंट दौड़ने लगा।
विज्ञापन


इससे 40 से अधिक घरों के बिजली उपकरण फुंक गए, जिससे लोगों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

सबसे अधिक दिक्कत सरकारी सबमर्सिबल के मोटर की वायरिंग जलने से हुई। इससे मोहल्ले की जलापूर्ति ठप हो गई।

शुक्रवार रात करीब 11 बजे यह घटना एक वाहन के बिजली पोल से टकराने से हुई। वाहन की टक्कर से एलटी लाइन के लोहे के तार टकराए और इससे पास ही की एबीसी आपस में चिपक गई।

इससे लोगों के घरों में 220 वॉट के बजाय 320 से 350 वोल्टेज दौड़ने लगा। इससे सीएफएल एवं बल्ब पटाखे की तरह दगे। अधिकतर लोग शनिवार को तड़के हाई वोल्टेज की घटना के शिकार हुए।
विज्ञापन


हाई वोल्टेज करंट शनिवार सुबह 9:15 बजे लाइन में दौड़ता रहा। एक्सईएन अशोक कुमार वर्मा को सूचना देने के बाद उपखंड अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव गैंग के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली बंद कराई।

इसके बाद चिपके एबीसी को काटकर अलग किया और दूसरे एबीसी का जोड़ लगाकर बिजली चालू की।

सरकारी सबमर्सिबल के मोटर की वायरिंग जलने के कारण मोहल्ले भर की जलापूर्ति ठप हो गई। हाई वोल्टेज के कारण सबमर्सिबल का सर्विस केबल भी जल गया है।

इनका हुआ नुकसान
मोहल्ले के बिजली कारीगर ने हाई वोल्टेज के कारण 5-6 लोगों का सबसे अधिक नुकसान होने की जानकारी दी है।

इसमें रमेश तिवारी के घर टुल्लू, फ्रिज फुंका और टीवी खराब हुआ। साथ ही चार सीएफएल एवं बल्ब दगे। छविराम, योगेश, मुरली, रामू, राकेश, राजेश एवं एक हाते में रहने वाले 10 घरों के सीएफएल एवं बल्ब बेकार हो गए।
विज्ञापन


रामशंकर ने छत का पंखा दिखाते हुए बताया कि उसके जलने का एहसास तब हुआ जब कमरे में गंध आने लगी। इसी प्रकार मोहित कश्यप, राजेश, सुरेश व अन्य के टीवी, सेटटाप बॉक्स, पंखे, टुल्लू पंप फुंक गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें