फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली विभाग ने होली के लिए खोले चार कंट्रोल रूम

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में होली पर बिजली व्यवस्था चौकस बनाए रखने के लिए चार कंट्रोल रूम अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम व गोमतीनगर में खुल गए हैं। इनमें अधिशासी अभियंताओं की निगरानी में दो मार्च से कर्मचारी शिकायत की सुनवाई करेंगे। हालांकि, दो जोन गोमतीनगर व जानकीपुरम कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर सोमवार को जारी होंगे। कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर उपभोक्ता बिजली गुल होने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

इस नंबर पर दे सकते हैं दस्तक

9450099905 पर अमौसी जोन के उपभोक्ता
अमौसी जोन के तहत निगोहा, नगराम, अमेठी, गोसाईंगंज, मोहनलालगंज, सिसेंडी, उतरेटिया, साउथ सिटी, बिजनौर, सरोजनीनगर, गहरू, बंथरा, हरौनी, मोहान रोड, काकोरी, पारा, कृष्णानगर, ट्रांसपोर्टनगर, वृदावन, तेलीबाग, निलमथा, आलमबाग, एलडीए कॉलोनी, आशियाना, केसरीखेड़ा, पंडितखेड़ा, कनौसी, दुबग्गा, काकोरी मोड़, जेहटा, माल, मलिहाबाद, रहीमाबाद, रहमानखेड़ा सहित आसपास के शहरी व ग्रामीण इलाके के उपभोक्ता 9450099905 नंबर पर बिजली आपूर्ति में आए व्यवधान की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
9151912250 व 9151912268 पर लखनऊ मध्य को सुविधा

लखनऊ मध्य जोन के अर्जुनगंज, अहिमामऊ, कैंट, हुसैनगंज, राजभवन कॉलोनी, विक्रमादित्य मार्ग, चारबाग, ऐशबाग, नाका, हजरतगंज, डालीबाग, गोखले मार्ग, तिलक मार्ग, अशोक मार्ग, नरही, कैसरबाग, अमीनाबाद, मौलवीगंज, पांडेयगंज, नादान महल रोड, यहियागंज, नक्खास, सहादतगंज, आजादनगर, राजाजीपुरम, मालवीयनगर, तालकटोरा, मेहंदीगंज, नूरबाड़ी, बालागंज, ठाकुरगंज, चौपटिया, हुसैनाबाद, अंबरगंज, चौक सहित आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो जाए तो इन मोबाइल नंबर पर शिकायत को दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें