फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मांझे से डाॅक्टर का गला कटने पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 02 Mar 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 25 फरवरी को फ्लाईओवर पर मांझे से केजीएमयू के डॉक्टर का गला कटने के मामले में चौक पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर की है।
विज्ञापन



हजरतगंज निवासी डॉ. दीपक कुमार गुप्ता के मुताबिक 25 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। चौक फ्लाईओवर पर विशाल मेगा मार्ट के पास वह मांझे की चपेट में आ गए। हेलमेट पहने होने के बाद भी उनकी नाक व दोनों आंखों के पास गहरे घाव हो गए। आंख फूटने-फूटते बची। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें