फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने नहीं चुकाया 24 लाख का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल के बड़े बकाएदार सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव के बंगले की बिजली मंगलवार को काट दी गई।
विज्ञापन


उनके माल एवेन्यू स्थित सरकारी बंगले पर 24 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। हालांकि, घंटे भर बाद ही बिजली कनेक्शन फिर जोड़ दिया गया। वह भी बिना किसी भुगतान के।

कूपर रोड उपकेंद्र के कर्मियों ने बताया कि बिल न चुकाने पर जूनियर इंजीनियर के नेतृत्व में लेसा की टीम मंगलवार दोपहर 1:30 बजे कनेक्शन काटने गई थी।

सुरक्षाकर्मियों ने टीम के साथ बदसुलूकी की, लेकिन टीम ने उन्हें मुख्य अभियंता के आदेश का हवाला दिया। आखिरकार करीब दो घटे तक चले विवाद के बाद अपराह्न 3:30 बजे कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे में कनेक्‍शन दोबारा जोड़ने के आदेश

कनेक्शन कटे एक घंटा भी नहीं हुआ था कि मुख्य अभियंता सुधीर कुमार वर्मा ने उपकेंद्र ऑपरेटर को कनेक्शन जोड़ने का आदेश दिया।

शाम 4:25 बजे कनेक्शन जोड़ दिया गया। हालांकि नियमों के अनुसार बिना भुगतान के आरसी (री-कनेक्शन) एवं डीसी (डिस कनेक्शन) शुल्क लिए बिना कनेक्शन नहीं जोड़ा जा सकता था।

एक और पूर्व मुख्यमंत्री पर 1.5 लाख रुपये का बकाया

माल एवेन्यू में एक और पूर्व मुख्यमंत्री के बंगले पर करीब 1.50 लाख रुपये का बिजली बिल बाकी है। इसी प्रकार प्रतिभा सिनेमा के पीछे स्थित एक राजनीतिक दल के कार्यालय की 2.30 लाख रुपये के बकाया बिल पर चार बार बिजली काटी जा चुकी है, लेकिन पदाधिकारी खुद जुड़वा लेते हैं। नियमों के अनुसार यह बिजली की चोरी है, लेकिन लेसा इस राजनीतिक दल पर कार्रवाई करने से कतरा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें