फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कनेक्शन काटने पहुंचे बिजलीकर्मियों से मारपीट

Sun, 18 Feb 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज इलाके में बुधवार सुबह बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मचारियों के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की गई। आरोपियों ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। मामले में तीन लोगों के खिलाफ सआदतगंज थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सआदतगंज के नूरबाड़ी न्यू उपकेंद्र के तकनीकी कर्मचारी रामकुमार बुधवार सुबह 11 बजे अपनी टीम के सदस्य श्रीकांत, बबलू और वकार मिर्जा के साथ वजीरबाग के दरी वाली मस्जिद इलाके में बकाएदार का कनेक्शन काटने गए थे। आरोप है कि दरी वाली मस्जिद के पास सलीम, शारिक व एजाज ने बिजली कर्मचारियों को रोक लिया और गालीगलौज करते हुए धमकी दी। विरोध पर बबलू का गला पकड़कर मारने की कोशिश की। आरोप है कि उन लोगों टीम के लोगों से सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ डाले। पीड़ित रामकुमार ने शुक्रवार को सआदतगंज थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सआदतगंज इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि कनेक्शन काटने का विरोध हुआ था। दस्तावेज फाड़ने व मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें