फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश से लेसा की 'बत्ती' गुल

Mon, 07 Jul 2014 07:00 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश लेसा पर बहुत भारी पड़ी। शहर से गांव तक की बिजली व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। एक उपकेंद्र में आग (फ्लेश ओवर) लगी तो 20 से अधिक 11 हजार वोल्ट के फीडर में फॉल्ट आया।
विज्ञापन


वहीं दो ट्रांसफार्मरों पर पेड़ गिरने व एरियल बंच कंडक्टर में आग लगने की घटनाएं हुई। सबसे अधिक देर तक गोमतीनगर और इंदिरानगर इलाकों में बिजली संकट बरकरार रहा।

वहीं मीराबाई गेस्ट हाउस की रविवार को केबल खराबी के चलते 14 घंटे बिजली ठप रही।

इलाकाई इंजीनियरों ने बताया कि आलमबाग, एलडीए कॉलोनी, आशियाना, रुचिखंड, फतेहगंज, मोहान रोड, हीवेट रोड, खुनखुन जी, विनीत खंड, सर्वोदयनगर, इंदिरानगर सेक्टर 14, मोहनलालगंज एवं लाटूश रोड 11 हजार वोल्ट के फीडर में फॉल्ट आया।
विज्ञापन


किसी का इंसुलेटर पंचर हुआ तो किसी का डियो फ्यूज उड़ा। बारिश के चलते इनका रखरखाव कार्य देर से हो पाया।

गोमती नगर के विपिन खंड उपकेंद्र में सुबह आग लगने के कारण बड़े हिस्से की बत्ती गुल हो गई जो दोपहर 2:30 बजे बाद ठीक हो सकी तो एलटी तार टूटने एवं स्थानीय खराबी के कारण रात तक बिजली गुल रही। चौक का खुनखुनजी फीडर सुबह 8:30 बजे ठप हुआ तो दोपहर 2 बजे चालू हो पाया।

इसके बाद एरियल बंच कंडक्टर में आग लग गई जिससे गोल दरवाजे, विक्टोरिया, काश्मीरी गेट आदि इलाके की बिजली शाम 7:30 बजे तक बंद रही।

मीराबाई मार्ग गेस्ट हाउस की बिजली सुबह 7 बजे ठप हुई जो रात 9 बजे तक चालू नहीं हो पाई। जेई ने बताया कि केबल खराबी को ठीक करने में वक्त लगा जिससे गेस्ट हाउस की बत्ती गुल रही।

वहीं लाटूश रोड फीडर की रात तक खराबी दूर नहीं हो सकी।  

400 गांवों में बिजली संकट
बारिश के चलते लखनऊ के करीब 400 गांवों में शनिवार रात से बिजली संकट बरकरार है जिसमें मोहनलालगंज के 180 गांव शामिल हैं। मोहनलालगंज में 11 केवी लाइन टूटने से यह संकट हुआ।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें