फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद चुनाव के लिए 50 अफसरों की नई सूची मांगी

Sun, 06 Feb 2022 02:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पूर्व में प्रेक्षक के लिए आईएएस अफसरों की भेजी गई सूची को नामंजूर कर दिया है और 50 अफसरों की नई सूची मांगी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधान परिषद के स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्रों के चुनाव में प्रेक्षक नियुक्त करने के लिए राज्य सरकार की ओर से भेजी गई आईएएस अधिकारियों की सूची को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने नामंजूर कर दिया है। आयोग ने राज्य सरकार को 50 अफसरों की नई सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने एक फरवरी को अफसरों का पैनल आयोग को भेजा था।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि  आयोग ने राज्य सरकार की सूची को अस्वीकार कर दिया है। आयोग के सचिव सौम्यजीत घोष ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर 50 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की दूसरी सूची उपलब्ध कराने को कहा है।

कहा गया है कि सूची में वे अधिकारी शामिल नहीं किए जाएं जो विधानसभा चुनाव से जुड़े हैं। यदि वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की संख्या कम है, तो जितने अधिकारी कम हैं, उतने वरिष्ठतम पीसीएस अधिकारियों के नाम शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बशर्ते वे विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी से न जुड़े हों। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह पत्र शासन को भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें