फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसेज करते ही मिलेगी मतदाता सूची की जानकारी, डॉयल करना होगा ये नंबर

Mon, 10 Sep 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम-पता, आयु सही दर्ज है या नहीं, इसकी जानकारी अब आप सिर्फ एक मेसेज भेज प्राप्त कर सकेंगे। यही नहीं मतदान केंद्र व बूथ संख्या की जानकारी भी मिल जाएगी।
विज्ञापन


वोटरों को यह सुविधा निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू की गई अलर्ट एसएमएस सेवा से मिलेगी। इसके लिए मतदाता को अपने मोबाइल के मेसेज बॉक्स में जाकर वोटर स्पेस अपना आईडी कार्ड नंबर लिखकर निर्वाचन आयोग की हेल्प लाइन नंबर 9680999899 पर भेजना होगा।

मेसेज भेजने के कुछ समय बाद ही लिंकअप मोबाइल नंबर पर मतदाता सूची में दर्ज आवेदक का नाम, उम्र, पता मतदान केंद्र व मतदेय बूथ संख्या की जानकारी देता एसएमएस आ जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

वोटर आईकार्ड नंबर को कर सकेंगे सत्यापित  

वोटर आईडी कार्ड
इंटरनेट व मोबाइल डाटाबेस सेवा से जुड़े मतदाताओं के लिए भी निर्वाचन आयोग ने पहली बार अपनी वेबसाइट पर सर्च नेम इन इलेक्टोरल रोल टाइटल से लिंक उपलब्ध करवाया है।

इसकी मदद से चंद सेकेंड में आवेदक अपना नाम, वोटर आईडी कार्ड नंबर, विधानसभा क्षेत्र और इलाके के नाम को खोज कर सूची में दर्ज विवरण से सत्यापित कर सकेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें