फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग के चार राष्ट्रीय अवॉर्ड यूपी के हिस्से में, लखनऊ के डीएम भी हुए सम्मानित

Sun, 21 Jan 2018 01:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ के डीएम कौशलराज व पीसीएस अधिकारी ऋतु सुहास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2017 के बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज नेशनल अवॉर्ड का एलान कर दिया है। इसमें यूपी को चार श्रेणियों में पुरस्कार के लिए चुना गया है। दो अवॉर्ड व्यक्तिगत श्रेणी में जबकि एक राज्यों के बीच मिला है। मतदाता जागरूकता-शिक्षा के सर्वोत्कृष्ट अभियान के लिए तय राष्ट्रीय पुरस्कार भी यूपी के खाते में आया है। यह भारत स्काउट गाइड, यूपी को मिलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ये पुरस्कार देंगे।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने इलेक्शन मैनेजमेंट, स्वीप, आईटी, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, ईआर व इनोवेशन सहित कुल छह श्रेणियों में पुरस्कार घोषित किए हैं। प्रत्येक श्रेणी में जनरल, स्पेशल और स्टेट अवॉर्ड दिए जाएंगे। इनके लिए पिछले दिनों केंद्रीय निर्वाचन आयोग में प्रजेंटेशन हुआ था। अब इसका एलान कर दिया गया है।

यूपी को विधानसभा चुनाव-2017 में अच्छी सुरक्षा व्यवस्था के लिए ‘सिक्योरिटी मैनेजमेंट’ श्रेणी का स्टेट अवॉर्ड दिया जाएगा। चुनाव अभियान में नव प्रयोगों के लिए लखनऊ के डीएम कौशलराज शर्मा और इलाहाबाद  की अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास पुरस्कृत होंगी। खास बात यह कि आयोग ने दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक लाने के लिए किए गए दो प्रयोगों को पुरस्कार के लिए चयनित किया है, वह दोनों ही यूपी के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशलराज की दिव्यांग मतदाताओं के लिए पहल बनी नजीर

ऋतु सुहास - फोटो : amar ujala
लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा विधानसभा चुनाव में कानपुर के जिलाधिकारी थे। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं की चुनाव में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए खास प्रयास किए।

दिव्यांगों के लिए खासतौर से मतदाता सूची का नए सिरे से पुनरीक्षण, दिव्यांग मतदाताओं का पंजीकरण और उनका डाटाबेस तैयार करने का काम तो हुआ ही, चुनाव के दिन इनके लिए मतदान सहायक भी नियुक्त किए गए। सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया।दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इनके लिए अलग कंट्रोल रूम खोले गए। इन प्रयासों का असर यह हुआ कि दिव्यांगों के  80.78 फीसदी वोट पड़े। शर्मा की यह पहल इनोवोशन श्रेणी में चयनित हुई है।

ऋतु सुहास को ‘स्वीप’ श्रेणी का स्पेशल अवॉर्ड
विधानसभा चुनाव के दौरान स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम को नवाचार के साथ लागू करने के लिए पीसीएस अधिकारी ऋतु सुहास पुरस्कृत होंगी। उन्हें स्वीप श्रेणी का स्पेशल अवॉर्ड मिलेगा।

ऋतु ने भी दिव्यांगों के बीच मतदान जागरूकता को लेकर ऐप आधारित व्यवस्था लागू की थी। इसके अच्छे नतीजे सामने आए थे। ऋतु ने आजमगढ़ में उप संचालक चकबंदी के पद पर रहते हुए चुनाव में जो नव प्रयोग किया, उसके लिए वह चुनी गई हैं। वह इस समय इलाहाबाद में अपर नगर आयुक्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें