फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के बीच चुनाव कराने से बढ़ेगी आयोग की परेशानी, 24 अप्रैल से 11 मई के बीच बोर्ड परीक्षा 

Tue, 16 Mar 2021 11:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के दरम्यान पंचायत चुनाव कराने के निर्णय से राज्य निर्वाचन आयोग की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को इस संबंध में आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने 27 मार्च तक वर्ष 2015 के आधार वर्ष पर आरक्षण का निर्धारण कर आरक्षित सीटों का अंतिम प्रकाशन करने और 25 मई तक पंचायत चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। जबकि बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 अप्रैल से 11 मई तक चलेगी।

अब आयोग की परेशानी है कि बोर्ड परीक्षा और पंचायत चुनाव कैसे कराए जाएं। पंचायत चुनाव के लिए आयोग ने 13 लाख 50 हजार से अधिक कर्मचारियों का डाटा तैयार किया है। इनमें से करीब 50 प्रतिशत शिक्षक है। जिनकी ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में भी लगाई जाएगी। आयोग अब आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पंचायत चुनाव की तारीखों पर नए सिरे से तैयारी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें