फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा कल से

Wed, 19 Mar 2014 09:27 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की चुनावी तैयारियों को परखने के लिए चुनाव आयोग गुरुवार को लखनऊ  पहुंच रहा है।
विज्ञापन


आयोग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, प्रदेश, मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने मंगलवार को अपने स्तर से सभी तरह की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत अपने सहयोगी चुनाव आयुक्तों डॉ. नसीम जैदी व एचएस ब्रह्मा के साथ गुरुवार से प्रदेश के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं।

चुनाव आयोग मंडलायुक्त, डीएम, आईजी, डीआईजी और पुलिस कप्तानों के साथ बैठक करके चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा।

पहले दिन यानी 20 मार्च को आयोग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों केसाथ शाम 6:30 बजे से बैठक करेगा। अगले दिन 21 मार्च को सुबह नौ बजे से प्रशासनिक व पुलिस के जिला व मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा होगी।

शाम को आयोग मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी के साथ बैठक कर जरूरी जानकारी लेगा। इसी दिन शाम को चुनाव आयोग प्रेस से भी मुखातिब होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा भी आयोग के आने से पहले अपनी तैयारी चाक-चौबंद करने में लग गए हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


शाम को जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये जिलों की तैयारियों का जायजा लिया। कई जिलों की चुनावी तैयारी सुस्तहोने के कारण उन पर नाराजगी भी जताई गई।

15 फरवरी के बाद तैनात अफसरों का ब्यौरा मांगा
आयोग ने शासन से 15 फरवरी के बाद जिलों में तैनात किए गए डीएम और पुलिस कप्तानों का ब्यौरा मांगा है। इसमें यह देखा जाएगा कि उनकी कार्यप्रणाली कैसी है। साथ ही उनके पिछले कार्यकाल पर नजर डाली जाएगी।
विज्ञापन


संवेदनशील केंद्रों पर भी रहेगी नजर
चुनाव आयोग प्रदेश के संवेदनशील केंद्रों पर भी नजर रखेगा। पहले चरण की 10 लोकसभा सीटों के लिए 10 अप्रैल को मतदान होना है। इसमें दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर व शामली जिले भी शामिल हैं। चुनाव के लिहाज से संवेदनशील इन जिलों के हालात का जायजा भी चुनाव आयोग लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें