फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 369 पंचायतों में सरकार गठित

विज्ञापन
गोंडा के इटियाथोक के बेंदुली गांव की प्रधान भारतीय परिधान में शपथ लेती हुई। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 3985 पंचायत सदस्यों का निर्वाचन न होने से 369 पंचायतों में गांव की सरकार गठित नहीं हो पाई थी। लेकिन उपचुनाव के बाद सदस्य चुने गए और शुक्रवार को 369 गांवों में सरकार की गठित हो गई। वहीं इंटियाथोक के बेंदुली पंचायत की प्रधान और सदस्यों ने मिसाल पेश की। प्रधान और सदस्यों ने भारतीय परिधान में शपथ लिया। प्रधान प्रतिनिधि स्वयं प्रकाश शुक्ल ने प्रधान के प्रयासों को सराहा। उन्होंने इसी तरह विधान सभा में भारतीय परिधान लागू करने की मांग किया।
विज्ञापन

इंटियाथोक के बंदुली पंचायत में प्रधान सरोज शुक्ल भारतीय संस्कृति के परिधान में खादी की टोपी और मास्क के साथ शपथ लेती दिखीं। पंचायत के सदस्यों प्रमिला, राम प्रकाश, सहीदुनिंशा, लीलावती, किरन शुक्ला, कृष्ण कुमार, नीलम, भरतलाल, बनवारी लाल, राजितराम, विंदेश्वरी यादव ने खादी के भारतीय परिधान, टोपी और नेमप्लेट के साथ शपथ लिया। जिले के हर ब्लाक में पंचायतों के गठन की प्रक्रिया हुई। बेलसर के 12 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह ऑनलाइन कराया गया।
बीडीओ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से शपथ दिलाया। विकास खंड बेलसर के 12 ग्राम पंचायतों में उदवत नगर, थड़ककी पट्टी, परसदा, महादेवा, पूरे डाल, सिधौटी, गोपीपुर, डिडिसिया कला, मुजेड, नियावा, गढ़ी में ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। बीडीओ सदानंद चौधरी ने बताया कि सभी पंचायतों में शपथ की कार्रवाई पूरी हो गई। इटियाथोक में शुक्रवार को ग्राम पंचायत अहिरौलिया में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी पन्नालाल व सचिव पंकज मौर्या ने शपथ दिलाई। तेलियानी कानूनगो के एक, लालपुर के एक, नरौरा भर्रापुर के एक, जानकी नगर के चार, रमवापुर हरदोपट्टी के दो, परसिया बहोरीपुर के तीन, बेनीपुर के तीन, कर्मडीह कला के दो, सोमरही के आठ, रानीपुर के एक, बिनोहनी के सात तथा बिशुनपुर तिवारी के दो वार्डों से ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें