फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराता मिला बुजु्र्ग महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(गोंडा)। पिपरी गांव की रहने वाली एक महिला का शव परसिया गांव के तालाब में उतराता मिला है। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के पिपरी गांव के रहने वाले अकलीम अहमद ने बताया कि उसकी मां नकछेद (80) पत्नी करीम उल्ला काफी दिनों से बीमार चल रही थी। अकलीम के मुताबिक उसकी मां अक्सर घर से निकल जाती थी। उन्हें तलाशना पड़ता था। वो पिछले दो दिनों से घर से लापता थीं। रविवार की सुबह परसिया गांव के समीप स्थित एक तालाब में एक व्यक्ति ने शव उतराता देखा तो गांव वालों को बताया।
पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को तलाब से बाहर निकलवाया तो अकलीम ने उसकी पहचान की। अकलीम ने पुलिस को बताया कि शव उसकी मां नकछेद का है। थाना वजीरगंज के उपनिरीक्षक सुखविंदर सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें