फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन दिलाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से 40.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sun, 11 Oct 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में जमीन दिलाने के नाम पर बुजुर्ग महिला रामदुलारी से 40.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को तालकटोरा के तुलसी विहार, जलालपुर निवासी मोहम्मद दिलशाद, सर्वेश और भैयू आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, काकोरी के गहलवारा गांव निवासी रामदुलारी का कहना है कि उन्होंने उन्नाव के मोहान रोड स्थित बांगरमऊ में जमीन खरीदने के लिए 10 फरवरी को आरटीजीएस के जरिये मोहम्मद दिलशाद के खाते में 40 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा बिचौलियों सर्वेश और भैयू आलम को गूगल पे से 45 हजार रुपये और पांच हजार रुपये नकद दिए थे।
पीड़िता का आरोप है कि फरवरी से अब तक न तो जमीन की रजिस्ट्री की गई और न ही रकम लौटाई गई। वह अपनी बहू के भाई विजय कुमार के साथ आरोपियों से रुपये मांगने पहुंचीं तो उन्होंने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर जान से मरवाने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

रामदुलारी ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अधिकारियों के निर्देश पर काकोरी थाने में तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें